मुंगेर: न्यू गंगानगर में होमगार्ड जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
Munger, Munger | Mar 27, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू गंगानगर मोहल्ले में होमगार्ड जवान 55 वर्षीय अनिल यादव का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। मृतक के गले में गमछा बांधे रहने के कारण मोहल्ले के लोग जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं वहीं मृतक के गले पर जमा खून का धब्बा हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक अपने घर में अकेले ही रह रहे थे।