घोड़ाडोंगरी: दहेज के लिए आत्महत्या को उकसाने के आरोप में पति, सास, ससुर और नंदोई गिरफ्तार
चोपना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को ग्राम झोली-01 स्थित पंचायत भवन परिसर में आँवले के पेड़ पर अर्चना सरकार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जांच के दौरान घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट और डिजिटल साक्ष्यों मिले।