शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र में खेत के तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में खेत में बने तालाब में नहाते समय देव नामदेव (14) पुत्र प्रकाश नामदेव की डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक बालक के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान तालाब के किनारे उसके कपड़े मिले, जबकि तालाब में उसका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया। वही