हुलासगंज: हुलासगंज पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया जारी
जहानाबाद के हुलासगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हुलासगंज निवासी सुनील कुमार चौधरी उर्फ फेंकू चौधरी तथा बौरी गांव निवासी लालाबाबू बिंद शामिल हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी रही।