लातेहार: आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देना हम सभी का दायित्व: उपायुक्त
भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे समाहरणालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार एवं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद द्वारा वृक्षारोपण किया गया।