बक्सर: बक्सर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, बम निरोधक दस्ते ने की जांच
Buxar, Buxar | Feb 13, 2026 बक्सर जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय मे शुक्रवार को हड़कंप मच गया, जब जिला जज के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम से न्यायालय भवन उड़ाने की धमकी भरा संदेश 11:00 के करीब प्राप्त हुआ। जिसके अनुसार करीब 1:30 बजे न्यायालय परिषद को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया।