शाहबाद: मानपुर के शाखा प्रबंधक ने दो बकायेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया
एक बैंक से कर्ज लेने के बाद उसी जमीन पर दूसरे बैंक से पुनः कर्ज लेने के मामले में बैंक मैनेजर में दो बकायेदारों पर धोखाधड़ी का केस तरह दर्ज कराया है। यह केस अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मानपुर के शाखा प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।