मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दानिश उर्फ रिहान को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, आरोपी पर तीन मुकदमे हैं
मुजफ्फरनगर में खालापार पुलिस का बड़ा एक्शन! पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दानिश उर्फ रिहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी दक्षिणी खालापार का निवासी है, जिसे शारदेन स्कूल के पीछे वाली गली से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मथुरा के छाता और मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाने के मामले शामिल हैं।