नौरोजाबाद: नौरोजाबाद स्टेशन में चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल में आज पिनौरा के नागरिकों की रही सहभागिता बीते 7 दिन से चल रहा है आंदोलन
नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में कोरोना काल से बंद यात्री ट्रेनों के स्टापेज के लिए नागरिकों द्वारा लगातार 5 मार्च 2024 से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। उक्त आंदोलन में आज ग्राम पिनौरा से नीलकमल चतुर्वेदी, संतोष राय, राजेश तिवारी ,निकेश चतुर्वेदी, फूलचंद बर्मन ,महेंद्र गुप्ता, बुल्ला चौधरी, दादूराम राय,अजय,मनीष अग्रवाल,अमन वर्मन शामिल हुए ।