नवगछिया: शादी समारोह में महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
रंगरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में आई एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उसने अपने जीजा और उनके भाई पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पंचु राम और ललन कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी