जमशेदपुर में नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार को 2:00 बजे 13 कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।