कुडू: कुडू में नववर्ष पर सघन वाहन जांच, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, 10 बाइक जब्त, ₹10 हजार जुर्माना
लोहरदगा में नववर्ष के जश्न को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर बुधवार रात लगभग 7:30 बजे कुडू प्रखंड क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।