नवाबगंज: मुश्कीनगर में कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पौधरोपण के साथ झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून तक संचालित किए जा रहे जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के विकासखंड मसौली के मुस्कीनगर गांव में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह वर्मा ने पौधरोपण कर उत्साह, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।