मानिकपुर: चित्रकूट के कर्वी रेलवे स्टेशन पर मिली मासूम बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने कराया सुरक्षित प्रेस नोट जारी
चित्रकूट, मंगलवार दोपहर 3 बजे—कर्वी रेलवे स्टेशन पर मिली ढाई वर्षीय बच्ची को लेकर प्रेस नोट जारी हुआ। बताया गया 12 अप्रैल शाम 6 बजे बच्ची संदिग्ध हालात में मिली थी, जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन ने संरक्षण में लिया। CCTV जांच में मां टिकट लेने के बाद लापता दिखी।बाद में बच्ची को दत्तक ग्रहण इकाई में रखा गया। फिलहाल बच्ची सुरक्षित, परिजनों की तलाश जारी है।