बरेली: मनाली घूमने गए बरेली के परिवार के घर से बिना ताला तोड़े 50 लाख के जेवर और कैश उड़ाए, पुलिस भी हैरान
बरेली के पॉश इलाके प्रियदर्शनी नगर में हुई करोड़ों जैसी चोरी ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अर्पित अग्रवाल अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गए थे, जबकि घर के नीचे उनके माता-पिता मौजूद थे। इसी दौरान चोरों ने ऊपर के कमरों में घुसकर बिना किसी ताले को तोड़े अलमारी से करीब 40 से 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।