सुमेरपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ललित परिहार ने नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 को लेकर भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिहार ने कहा कि यह शिविर आम जनता की सुविधा के बजाय उन्हें गुमराह करने का माध्यम बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मकानों और दुकानों के पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है और आम लोगों से अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
परिहार का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य सामान्य सेवाएं पहले से ही ई-मित्र केंद्रों पर नियमित रूप से उपलब्ध थीं, लेकिन अब उन्हीं कार्यों को शिविर के नाम पर प्रस्तुत कर सरकार केवल प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह शिविर जनता को राहत देने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास है।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सुमेरपुर की जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली से परेशान हो चुकी है और पारदर्शिता के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। �
Rajasthan, India | Aug 6, 2026