सिकंदरा: रसधान गौ-आश्रय स्थल का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार
शुक्रवार को करीब 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसधान स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर 156 गोवंश संरक्षित मिले, जबकि हरे चारे की नियमित व्यवस्था नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सचिव और पशु चिकित्साधिकारी को अभिलेख अधूरे मिलने पर फटकार लगाई और सभी रजिस्टर तुरंत पूर्ण