जैतहरी: वेंकटनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, 8 दिन बाद मिली सफलता
पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर थाना जैतहरी की टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया है। 8 मई को परिजनों द्वारा 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर मामला पंजीबद्ध किया गया तथा वेंकटनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।