घुवारा: कचरा में कोर्ट के स्टे ऑर्डर की अवहेलना! विधवा की जमीन पर दबंगों ने चलाया ट्रैक्टर, खेत में लगाई आग
घुवारा क्षेत्र के ग्राम कचरा में एक विधवा महिला की पैतृक जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता भूरी बाई घोषी ने रविवार की शाम 5 बजे आरोप लगाया है कि एसडीएम कोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद दबंगों ने उनकी जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी और खेत में आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।