मुरैना नगर: शा.प्रा.वि उत्तमपुरा से प्रेरणादायक तस्वीर आई सामने, शिक्षिका का बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का वीडियो वायरल
मुरैना शहर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तमपुरा से एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां एक शिक्षिका बच्चों को अनोखे अंदाज में पढ़ाती नजर आ रही हैं। शिक्षिका का बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कई लोग शिक्षिका की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं।