बलिया: लखमिनिया के शर्मा टोली में वार्ड पार्षद पति को बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमीनिया शर्मा टोली में शुक्रवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वार्ड संख्या 21 की पार्षद शाहीन परवीन के पति मोहम्मद इरशादुज्जमा को बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। इस हमले में उनके साथ मौजूद एक सहयोगी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं।