बांधवगढ़: उमरिया में ₹90 हजार के सोने के जेवर की चोरी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया नगर के 9 नंबर कॉलोनी निवासी दीप्ती सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके सोने के मंगलसूत्र और ईयरिंग (लटकन) की चोरी हो गई है। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने घंघरी निवासी फूल बाई बर्मन के खिलाफ संदेह के आधार पर मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना उमरिया में अपराध क्रमांक 257/26 पर मामला दर्ज।