मंझनपुर: कोसम इनाम में टॉप-10 भूमि विवाद अभियान का असर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया
उप जिलाधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत ग्राम कोसम इनाम में सोमवार को लगभग 3:30 बजे विशेष कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव स्तर पर ही भूमि विवादों की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।