महोबा: महोबा के बनियातला गांव के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 महोबकंठ के सोरा गांव निवासी 29 वर्षीय राजपाल पुत्र बिंद्रावन बनियातला गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वह गांव में ही बाइक से कहीं जा रहा था।तभी गांव के पास अचानक उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।