कटिहार: कटिहार में सहायक थाना के खिलाफ मारपीट मामले में महिला ने एसपी से की शिकायत
बुधवार की दोपहर 3 बजे एक महिला एसपी कार्यालय आवेदन देने के लिए पहुंची हुई थी। मामला सहायक थाना पुलिस के द्वारा मारपीट का था। आवेदन देने पहुंची मीनू झा ने बताया कि उनका भाई राजन झा और उनके पुत्र प्रिंस झा तेजा टोला से कुछ काम कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान 23 नवंबर की रात 9:30 बजे सहायक थाना पुलिस ने उन दोनों को रोका और उनके साथ बुरी तरह मारपीट किया।