कटिहार: कटिहार में SH-77 पर कोहरे के कारण थार गाड़ी और धान काटने वाली मशीन के बीच टक्कर में घायल युवक की हुई मौत
SH 77 पर कोहरे में थार गाड़ी और धान काटने वाली मशीन के आमने सामने भिड़ंत में थार गाड़ी पर सवार युवक की इलाज के दौरान केएमसीएच में मौत हो गयी। यह मामला दिन के बारह बजे का हैं । पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी हैं ।