कटिहार: ललियाही में गोली चलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बुधवार की शाम 4 बजे एक युवक को सहायक थाना पुलिस के द्वारा जेल ले जा रहे थे। जिसे गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उक्त बातों की जानकारी सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप ने दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ललियाही स्थित मार्बल दुकान में दो युवक के द्वारा गोली चलाई गई थी। जिसमें एक युवक को पहले ही पकड़ कर जेल भेज दिया गया।