घाघरा: घाघरा थाना चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर की 17वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई,कलश यात्रा का हुआ आयोजन,सैकड़ो लोग शामिल
Ghaghra, Gumla | Jun 21, 2026 घाघरा थाना चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर की 17वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चियां शामिल हुई।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर चांदनी चौक स्थित छठ घाट छठ नगर पहुंची,जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी कराया।।