चंदौसी: चंदौसी में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत का आरोप, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
संभल के चंदौसी में पैसों के विवाद और धमकी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने विशाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया , जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 11:00 बजे की करीब उनकी मौत हो गई। यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज सीकरी गेट की है। मृतक की पहचान इरशाद (50) पुत्र हबीब के रूप हुई है