गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र: ट्यूशन के लिए निकली युवती तीन दिन से लापता
Gumia, Bokaro | May 1, 2026 गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र से एक युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि युवती 27 अप्रैल को घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में चिंता का माहौल है।