पावटा: बेमौसम बारिश से रबी फसल पर संकट, पावटा में हुई 3 मिमी वर्षा
Pavta, Alwar | Apr 7, 2026
मंगलवार सुबह पावटा में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज होने से मौसम अचानक ठंडा हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अप्रैल के पहले सप्ताह में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ा है। दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि से कई खेतों मे फसल को नुकसान हुआहै।