मिर्ज़ापुर: लोक जनशक्ति पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी, पड़री कोतवाली में दी तहरीर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पंडा ने विपक्षी पर सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए पड़री कोतवाली में तहरीर दिया है। बताया कि पार्टी ने विपक्षी को निष्कासित कर दिया है, जिससे बौखला कर वह सभी पदाधिकारी को धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है।