मिर्ज़ापुर: बाबा वृद्धेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए पक्के घाट पर उमड़े श्रद्धालु, डमरू की धुन पर बाबा का कराया गया गंगा स्नान
नगर के पक्के घाट पर बाबा वृद्धेश्वर नाथ महादेव का गंगा स्नान कराने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे। डमरू और अन्य वाद्य यंत्रों की धुन के बीच बाबा को स्नान कराया गया। महंत डॉक्टर योगानंद गिरी ने बताया कि गंगा स्नान के बाद ही यह यात्रा आगे बढ़ेगी। पालकी यात्रा बूढ़ेनाथ मंदिर से निकलकर त्रिमुहानी के बाद पक्के घाट पहुंची थी। पुलिस फोर्स मौजूद रही।