मिर्ज़ापुर: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले से पूर्व विंध्याचल में भारतीय टीम की जीत के लिए कराया गया हवन पूजन
भारत और पाकिस्तान के बीच होने मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रशंसकों ने विंध्याचl में हवन पूजन कराया। विंध्याचल में हवन कुंड में पहुंचे लोगों ने हवन पूजन किया। इस दौरान तख्ती पर भारतीय टीम जीतेगा, भारत जिंदाबाद के स्लोगन के साथ लोगों ने हवन पूजन किया। भारतीय तिरंगा भी लोग लेकर खड़े थे, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भारत की जीत की प्रार्थना की गई।