बालोद: राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी
Balod, Balod | May 23, 2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में जिला मुख्यालय बालोद में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।