सहारनपुर: ढोलीखाल के बकरी वाला चौक पर जमकर मारपीट और पथराव, भारी पुलिस फोर्स मौके पर, वीडियो हुआ वायरल
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल स्थित बकरी वाला चौक पर किसी बात को लेकर मंगलवार रात्रि 10:00 बजे अचानक हंगामा होना शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई और पथराव भी हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में करने के लिए कोशिश कर रहा है।