धनघटा: महुली पुलिस ने सघन पैदल गश्त अभियान चलाया, सीसीटीवी और साइबर जागरूकता पर दिया जोर
संतकबीरनगर। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का एहसास बढ़ाने के लिए थाना महुली पुलिस ने क्षेत्र में वृहद पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाजारों, कस्बों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सक्रियता दिखाते हुए लोगों से सीधे संवाद किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुश