बाबूपुर के सगमनिया में खेत काटने जाने से इनकार करने पर गांव के दबंग गुलाब सिंह ने मंगलवार की देर रात मजदूर रोशन कोल को बेदम पीट दिया और उसके हाथ में ब्लेड भी मार दिया । बुधवार की सुबह 11 बजे घायल मजदूर रोशन परिजनों के साथ कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।