Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

भारतीय गौरक्षा संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, #पछवादून में जल्द बनेगी गौशाला #सेलाकुई। भारतीय गौरक्षक संघ द्वारा गौवंश की रक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सेलाकुई स्थित गढ़वाल भोजनालय में प्रदेश संयोजक निखिल गुसाईं की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। गौरतलब है कुछ समय पूर्व सेलाकुई निवासी निखिल गुसाईं को भारतीय गौरक्षक संघ का प्रदेश संयोजक तथा अमन राणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवगठित कार्यकारिणी में सुनील राठौर को उपाध्यक्ष, मलकीत सिंह को जिला प्रभारी, रोहित चौधरी को संगठन मंत्री, देवांग को कोषाध्यक्ष, रुद्र चौधरी को मीडिया प्रभारी, पार्थ खन्ना को महामंत्री, राहुल, अनूप भट्ट को विधि सलाहकार, अर्ष उपाध्याय एवं सुजल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए। जल्द ही पछवादून क्षेत्र में एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिससे निराश्रित एवं बेसहारा गौवंशों को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा गौसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। #followerseveryone #highlightseveryone #BreakingNews #dehradunnews #SelaQuiInternationalSchool #selaquidehradunnews Yashpal Negi BJP Uttarakhand Sahdev Singh Pundir @top fans Shekhar Bansal Suddowala Mandal Ramesh Dhaundiyal Gaurav Bajrangi

Uttarakhand, India | Jun 7, 2026