गोरखपुर: कल यानी 9 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का गोरखपुर को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम, शनिवार (9 मार्च) को गोरखपुर में एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की ट्रेनिंग एकेडमी का शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्वांचल के युवाओं के लिए फौज में जाने के अवसर बढ़ेंगे। एनसीसी एकेडमी का निर्माण सिक्टौर (तालकंदला) में 10 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।