खंडवा नगर: किसान के घर चोरी कर पड़ोसी ने जमीन में गाड़े सवा 2 लाख, पुलिस ने खोदकर निकाले
जिस पर विश्वास किया उसी ने दिया धोखा ।
धनगांव पुलिस ने एक किसान के घर से 2 लाख 30 हजार रुपए चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि किसान के घर में आने जाने वाला उनका ही खेत पड़ौसी निकला। आरोपी ने सूना मकान देख किसान के घर घुसा और अलमारी से रुपए चुरा लिए। फिर खेत के एक पेड़ के नीचे जमीन में गाड़ दिए। पुलिस ने जमीन खोदकर रुपए जब्त किए। जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे की है