बारुन: बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, नौ लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
बारुण थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए नौ लोगों के खिलाफ बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता अजीत रंजन के लिखित आवेदन पर उक्त कार्रवाई की गयी है।