गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर 62 में चलने वाले FIIT JEE इंस्टिट्यूट के बंद होने पर पुलिस ने मालिक सहित 10 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
सेक्टर 62 में चल रहे FIIT JEE इंस्टिट्यूट के बंद होने के मामले में लगातार परिजन प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद अब नोएडा के सेक्टर 58 थाना पुलिस ने FIIT JEE के मालिक समय 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 24 जनवरी शुक्रवार को DCP रामबदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है।