सिवनी: जनगणना 2026-27: सिवनी विधायक दिनेश राय ने स्वयं भरी जानकारी, जनता से सहयोग की अपील
Seoni, Seoni | Apr 18, 2026 सिवनी में जनगणना 2026-27 के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही मकान सूचीकरण का कार्य तेज़ हो गया है। इस कड़ी मे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनिवार को खुद आगे आकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की। विधायक ने इसे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका बताते हुए कहा कि जनगणना सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नही, बल्कि देश के भविष्य की योजना बनाने का आधार है।