कायमगंज: समैचीपुर चितार में अज्ञात कारणों से लगी आग से 1 दर्जन झोपड़ियां जलकर राख, हजारों की नगदी भी जल गई
शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत समैचीपुर चितार में अज्ञात कारणों के चलते लगभग एक दर्जन झोपड़ियो में आग लग गई। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब ज्यादातर लोग अपने-अपने खेतों में गेहूं कटाई कर रहे थे। कुछ लोग मजदूरी पर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों को मिली सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।