धामपुर: धामपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कहा, प्रदेश में आगामी सरकार सपा की होगी
सोमवार की सांय करीब 7:00 बजे धामपुर में सपा जिला अध्यक्ष हनी फैसल का फूल मालाओ से लादकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2027 में आगामी सरकार समाजवादी पार्टी की होगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसके लिए की जी जान से जुट जाएं।