डीग: डीग में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन हुआ, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल और विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने किया संबोधन
Deeg, Bharatpur | Oct 14, 2025 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे खंडेलवाल धर्मशाला, डीग में भाजपा शहर मंडल डीग के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा सम्मेलन के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।