शिवसागर: मोहनिया के श्रींमती नागवंशी कुलदीप उच्च विद्यालय में मॉडल स्कूल का उद्घाटन, बच्चों को स्मार्ट क्लास मिलेगी
शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के श्रींमती नागवंशी कुलदीप उच्च विद्यालय मोहनिया में बने मॉडल स्कूल का आज रविवार दोपहर 2 बजे के करीब उद्घाटन हुआ है।जहाँ बिहार के सभी मॉडल स्कूल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डिजिटल रूप से किया है। वहीं मोहनिया के मॉडल स्कूल के उद्घाटन के दौरान वरिय उप समाहरता ओम प्रकाश लाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे