ठेठईटांगर: स्थायीकरण और लंबित वेतन भुगतान जरूरी: लक्ष्मी प्रसाद
सिमडेगा में रविवार को 3 बजे झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि अनुबंध, आउटसोर्सिंग एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्थायीकरण, नियमित वेतनमान और लंबित वेतन भुगतान की मांग करते हुए कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।