पाली: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई ग्राम कैथौरा निवासी महिला, पीड़ित ने पाली थाने पर प्रार्थना पत्र दिया
Pali, Lalitpur | Mar 29, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम कैथौरा निवासी एक पीड़ित पति ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी बीते 25 मार्च रात्रि के समय से अचानक रहस्य में तरीके से घर पर एक वर्षीय मासूम बच्चे को छोड़कर लापता हो गई है। उसने उक्त मामले में पुलिस से उचित कार्यवाही कर उसकी पत्नी को सकुशल खोजने की मांग की है।